उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। 73 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कैंप कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई। तथा कलेक्ट्रेट परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सैकड़ों वर्षो के बाद हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता प्राप्त की है असंख्य बलिदानियो ने इस देश को आजाद कराने में योगदान दिए उन्हें हम नमन करते हैं जो एक सपना को साकार रूप दिए जो 1950 में था। उस लक्ष्य को हम प्राप्त किए जिसमें बुनियादी चीजें रखी है जो और अपरिहार्य है जिसमें समानता, स्वतंत्रता, बन्धुतव का दायित्व भी दिया गया है देश उपनिवेशवाद के अधीन था। देश में अनेकता में एकता की यही हमारे देश को जोड़ने का राज है। दो वर्षों से हम कोरोना की महामारी से लड़ रहे हैं हमे वैक्सीन भी मिल गई है कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद भी हम खड़े हैं। हमें लोकतंत्र के संप्रभुता बंधुता को बनाए रखने की आवश्यकता है। हम अपना कार्य, भार के स्वरूप न करके सेवा भाव के रूप में करें। सब के लिए विकास न्याय स्वतंत्रता के लिए सभी को बना सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में विभिन्न भागीदारी हैं हमे मतदान कराना भी जरूरी है और मतदान भी करना जरूरी है। निर्वाचन में कोरोना की सेकेंड डोज अवस्य लगवाए उन्होंने कहा कि हम जब स्वस्थ रहेंगे तभी हम आगे कार्य कर सकते हैं लोकतंत्र में मतदान समावेशी हो सबकी भागीदारी हो सभी कर्मचारी वोट डालेंगे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें वोट देना आवश्यक है। जहां भी रहे पर्यावरण की रक्षा करेंगे मेरा देश जो सोने की चिड़िया था आज उसे बनाने का प्रयास करना होगा। यह राष्ट्रीय पर्व है जो हमें सचेत करता है कि हम सही या गलत हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया उनके प्रति मेरी श्रद्धांजलि है सभी स्वत्रंता सेनानियों ने इसमें योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जो कोरोना काल में नहीं रहे उनको भी मेरे श्रद्धांजलि। हम लोगों के लिए आज का दिन बहुत गौरवमयी का दिन है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि आज हम लोग गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं हम भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को मना रहे हैं 26 जनवरी को ही संविधान लागू हुआ था उन्होंने कहा कि सभी लोग मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी की शिक्षिकाओं व छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उन्हें पुरस्कार भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुध सहायक मनोज कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) वंदिता श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, सत्यम मिश्रा,राजबहादुर यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार आदि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.