उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत कोठिलिहाई में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए आप लोग जिन लोगों को अभी तक बैक्सीन प्रथम डोज, ड्यू लिस्ट के अनुसार द्वितीय डोज नहीं लगी है वह अपना वैक्सीनेशन करा ले तथा जो बच्चे 15 से 18 वर्ष के थे उन्हें भी वैक्सीनेशन कराएं ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जो शासकीय कर्मचारी हैं वह भी अपना बुस्टर डोज अवश्य लगवा ले।
जिलाधिकारी ने गांव में चौपाल लगाकर खाद्यान्न वितरण, पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय, आवास, वरासत आदि विभिन्न बिंदुओं पर भी ग्राम वासियों से जानकारी की, उन्होंने लेखपाल को निर्देश दिए कि जिन लोगों कि गांव में मृत्यु हो गई है उनके परिजनों के नाम वरासत दर्ज कर खतौनी उपलब्ध कराएं,सचिव को निर्देश दिए कि जो पात्र लोग हैं उनके राशन कार्ड तत्काल बनवा दिया जाए ग्राम वासियों से कहा कि जो पेयजल की समस्या है तो जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्य हो रहा है जल्द पेयजल की समस्या का निस्तारण हो जाएगा, उन्होंने उप जिलाधिकारी मानिकपुर से कहा कि गांव की जो आज समस्याएं ग्राम वासियों ने बताया है वह संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करके तत्काल निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से यह भी कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान आप लोग मतदान केंद्र पर जाकर अधिक से अधिक मतदान करें।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मानिकपुर डॉ राजेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी सचिव लेखपाल ग्राम प्रधान आशा एएन एम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.