राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ है पूर्वांचल की जनता

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।भोजपुरी महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी ने पूर्वांचल का दौरा कर जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां बता रहे हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूर्वांचल दौरे का तीसरे दिन भी जारी रहा उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की जनता का जो स्नेह प्यार मिला और सब ने वादा किया कि भोजपुरी समाज एक होकर अपनी ताकत दिखाएंगे।उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की जनता ने मन बना लिया कि जो भोजपुरी समाज के हित के लिए कार्य करेगा वही पूर्वांचल की जनता पर राज करेगा।पूर्वांचल की जनता ने भोजपुरी राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि आने वाले चुनाव में पूर्वांचल के जनता भारतीय जनता और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी के साथ है। पूर्वांचल का अनुमान माना जाए तो भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पकड़ मजबूत मानी जाती है।राष्ट्रीय अध्यक्ष गहमरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से भोजपुरी समाज को बहुत उम्मीदें है।उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में बची हुई कमेटी का गठन किया जाएगा जो कि आने वाले चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे पूर्वांचल के उन नेताओं को एहसास कराएंगे जिन लोगों ने पूर्वांचल का अपमान किया पूर्वांचल के लोगों को सम्मान नहीं किया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर