उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा सीट अपना दल (एस) से गठबंधन के चलते भाजपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी, आस लागए बैठे उम्मीदवार छोड़ सकते हैं पार्टी।आपको बतादे कि चित्रकूट की मऊ मानिकपुर विधानसभा सीट अपना दल (एस) के खाते में चली गई है। अपना दल (एस) और भाजपा के गठबंधन के चलते अब यहां भाजपा अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस विधानसभा से अब अपना दल (एस) से प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। ये जानकारी अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष ने फोन पर दी जानकारी।अपना दल (एस) के खाते में सीट के जाने से यहां से मानिकपुर तहसील अंतर्गत रैपुरा गांव निवासी अवकाश प्राप्त प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ ) नाथूराम सिंह पटेल, अपना दल के जिलाध्यक्ष फौजी राम सिया पटेल और दल के पूर्व जिला महामंत्री केशव प्रसाद पटेल ने मऊ-मानिकपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की है।प्रभागीय वन अधिकारी के पद से रिटायर होने के बाद से ही नाथूराम सिंह पटेल तन मन धन से अपना दल एस में लगे रहे। इसके साथ गौ सेवा का मामला रहा हो या सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कोई अन्य मुद्दा सभी में नाथूराम सिंह पटेल हमेशा आगे रहे। सूत्रों के अनुसार, अपना दल (एस) हाईकमान हर हाल में दल के सक्रिय, जिताऊ जमीनी आधार वाले कार्यकर्ता को ही टिकट देने के मूड में है। मऊ- मानिकपुर विधानसभा से भाजपा के उमीदवारों ने अब भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। अब वे लोग सपा और अपना दल (एस) से टिकट हथियाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.