मौनी अमावस्या पर नहीं लगा मेला,कोरोना के चलते लिया गया फैसला

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। माघ मास की मौनी अमावस्या को लगने वाले मेले पर प्रतिबंधित लगाया गया है। श्रद्धालुओं से पुलिस और प्रशासन की अपील है कि घर में रहकर के पूजा पाठ करें और यहां न पहुंचें। यहां पर भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी।आपको बतादें कि मौनी अमावस्या में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी के राघव घाट, प्रयाग घाट और भरत घाट में स्नान किया। इसके बाद कामतानाथ भगवान की परिक्रमा कर के निकल गए। मेले पर प्रतिबंध लगे होने की वजह से लोग मायूस रहे।चित्रकूट प्रशासन का कहना है कि, कामदगिरि परिक्रमा पर क्षेत्र में भी भीड़ नहीं पहुंचने दी जाएगी। लोग घरों से पूजा-अर्चना करें। नयागांव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया, श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को लेकर के लोग सतर्क रहें। घर पर रहें और वहीं से भगवान की आराधना करें।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट