मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट से छेड़खानी कर हेराफेरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ शिवमूरत यादव के नेतृत्व में थाना बरगढ़ पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को 01 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।31 जनवरी को उ0नि0 मुन्नीलाल एवं उ0नि0 प्रभूनाथ सिंह तथा उनकी टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि 02 व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मड़फा की तरफ से आ रहे है जो बरगढ़ बाजार की तरफ आएंगें । इस सूचना पर विश्वास करते हुए उ0नि0 मुन्नीलाल तथा उनकी टीम मौके पर पहुंची जहां से अभियुक्त (1) रामसूरत यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी वीरपुर थाना पनवार जनपद रीवा म0प्र0 (2) अभियुक्त शिवनरेश पुत्र स्व0 हेतलाल निवासी लुढौताकलां थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट को एक मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सुपर स्प्लेण्डर जिसका नम्बर प्लेट UP70 BS 0402 के साथ गिरफ्तार किया गया । गाड़ी के सम्बंध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त रामसूरत ने बताया कि यह गाड़ी उसने शिवनरेश से खरीदी थी । अभियुक्त शिवनरेश ने पूछताछ पर बताया कि मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सुपर स्प्लेण्डर की है लेकिन नम्बर प्लेट पल्सर का है जिसका मैंने नम्बर प्लेट बदलकर रामसूरत को बेच दी थी । मोटरसाइकिल में नम्बर प्लेट UP70 BA 0548 लगा था जिसकों मैंने बदलकर मौजूदा समय में लिखी नम्बर प्लेट UP70 BS 0402 लगा लिया था इसी नम्बर का आरसी बनवा लिया था मैं इसी तरह पुरानी गाड़ियों की खरीदकर नये समय का नम्बर प्लेट लगाकर ऊंचे दाम में अनुचित लाभ लेकर बेचता खरीदता हूं । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बरगढ़ में धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
,*जनपद* चित्रकूट