अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण करके निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराएं:-डीएम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का सत्यापन अब तक जमा कराए गए शस्त्र लाइसेंस का थाना वार विवरण बनरेबुल एवं क्रिटिकल बूथों का मजिस्ट्रेट,पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों द्वारा निरीक्षण एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु कृत कार्यवाही अवैध शराब के नियंत्रण हेतु की गई कार्यवाही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सीआरपीसी की धारा- 144 का अनुपालन प्रत्याशियों के वाहनों के परमिशन अराजक तत्वों के विरुद्ध धारा- 107/116 के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही मतदान हेतु पार्टियों के रवाना के लिए वाहन व्यवस्था मतदान के दिन बॉर्डर सील करने बैरियर के संबंध में कार्यवाही उड़नदस्ता संबंधी कार्यों का अनुश्रवण एवं निर्वाचन संबंधी अन्य तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल संपन्न कराना हम आप सबका दायित्व है उन्होंने उप जिलाधिकारियों पुलिस क्षेत्राधिकारियों तथा थानाध्यक्षों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण करके निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराएं। तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके 27 फरवरी 2022 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को भयमुक्त एवं सकुशल संपन्न कराना है जो भी अराजक तत्व हो उन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी निगाह रखते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी राजबहादुर, सत्यम मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, मऊ सुबोध गौतम, राजापुर एसपी सोनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट