अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 बालकिशुन सिंह तथा उनके हमराही आऱक्षी विवेक कुमार द्वारा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अमित कुमार उर्फ सागर सिंह पुत्र शिव सेवक सिंह निवासी पहाड़पुरवा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना मऊ में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट