भाजपा विधायक का दर्द आया सामने,भाजपा के लिए जिएंगे और भाजपा में ही मरेंगे:-आनन्द शुक्ला

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।भाजपा- गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद टिकट की रेस से बाहर हुए मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला मंगलवार को गठबंधन के अपना दल एस प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी के नामांकन सभा में पहुंचे। उन्होंने मंच से खचाखच भरे मैदान में जनता जनार्दन को सिर झुकाकर नतमस्तक होते हुए आवाहन किया कि मैं जन्म से भाजपाई रहा हूं और मैं भाजपा में ही मरूंगा। लोगों ने बहुत अफवाह उड़ाई की टिकट कटने के बाद आनंद शुक्ला किसी और दल से चुनाव लड़ेंगे यह सब भ्रामक था। पार्टी ने जो निर्णय लिया वह मुझे सहर्ष स्वीकार है और मैं आप सबके बीच कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूंगा। कहां कि अब मैंने दो संकल्प लिया है की माला जब ही पहनूंगा जब कोई संवैधानिक पद मिलेगा। और दूसरा मंच पर जब ही बैठूंगा जब आप लोगों का और प्रभु कामतानाथ जी का आशीर्वाद मुझे मिलेगा। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद जी को चित्रकूट विधानसभा के चप्पे-चप्पे पर कमल खिला कर आशीर्वाद दीजिए। और पार्टी ने मऊ मानिकपुर से मेरे भाई लल्ली महाराज को दिया है उनको आगे बढ़ाइए और विधानसभा तक पहुंचाईये है।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट