टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त राजा भईया सिंह उर्फ ब्रजभान सिंह अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु गैंगेस्टर/हिस्ट्रीशीटर/टॉप-10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा थाना भरतकूप का हिस्ट्रशीटर/टॉप-10 अभियुक्त राजा भैया सिंह उर्फ ब्रजभान सिंह पुत्र स्व0 दादूभाई सिंह निवासी करारी थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना भरतकूप में मु0अ0सं0 21/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट