उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत 19 फरवरी को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय द्वारा प्रभारी निरीक्षक भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के साथ थाना भरतकूप अन्तर्गत चुनाव डयूटी हेतु बाह्य जनपदों से आने वाले फोर्स के ठहरने हेतु चिन्हित विद्यालय शारदा प्रसाद इण्टर कालेज भरतकूप, राजाराम इण्टर कालेज सुदिनपुर, रतननाथ इण्टर कालेज रसिन के भ्रमण किया गया। क्षेत्राधिकारी राजापुर एस0पी0 सोनकर द्वारा प्रभारी निरीक्षक रैपुरा नागेन्द्र कुमार नागर के साथ थाना रैपुरा अन्तर्गत चुनाव डयूटी हेतु बाह्य जनपदों से आने वाले फोर्स के ठहरने हेतु चिन्हित विद्यालय कृषक इण्टर कालेज भौंरी, छत्रपति साहू जी डिग्री कालेज नारायणपुर, सीपी गौतम महाविद्यालय देवंधा, महात्मा ज्योतिबा बाई फुल्ले इण्टर कालेज रामनगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम द्वारा प्रभारी निरीक्षक मऊ आनन्द कुमार सिंह के साथ थाना मऊ अन्तर्गत महामति प्राणनाथ विद्यालय, शंकर भगवान इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, पण्डित पुरुषोत्तम इण्टर कालेज, सुन्दर सिंह पटेल (स्मृति) इण्टर कालेज, यस वाटिका, अनुज वाटिका में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। व्यवस्थाओं को दुरस्त करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.