कुएं में मिला विवाहिता का शव, ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध स्थितियों में कुएं में कूदने से एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के मां के आरोपों की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, कर्वी कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव की निवासी अंजू पत्नी बुधराज यादव बीते मंगलवार शाम अपने घर से निकली थी। इसके बाद उसका शव गांव के बाहर कुएं में पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। साथ ही दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।मृतका की मां रानी देवी ने बताया, उसकी बात एक दिन पहले अंजू से हुई थी। उसने ससुराली जनों द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी। इसके बाद आज उसके मरने की सूचना मिली है। रानी देवी ने तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। थाना प्रभारी इंद्रजीत गौतम ने कहा, प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट