राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर
टांडा कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर बेल्दहा में संचालित पीके भट्ठा पर गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश आकर ईंट भट्ठा के मालिक सपा नेता हाजी महमूद आलम के लड़के उमर की पिटाई कर दी तथा हवाई फायरिंग भी की जिससे भट्टे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर लूटपाट करके फरार हो चुके थे।घायल का आरोप है की भट्ठे पर मजदूरों को बांटने के लिए लाया गया दो लाख रुपया हमलावर लेकर तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।कोतवाली पहुंचने पर पता चला कि घायल को गोली लगने की खबर अफवाह है।घायल भट्ठा व्यवसाई के पुत्र उमर के साथ सिर्फ मारपीट की गई।घायल को प्राथमिक उपचार के लिए टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया
रिपोर्ट विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.