उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के एतमादपुर गांव में रविवार को आग लगने से दो रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए। उसमें रखा नगदी, बाइक और साइकिल समेत लाखों का सामान आग के हवाले चला गया। आग की चपेट में आने से दो बकरियां मर गई। जबकि जक महिला आग से झुलस गई। गांव निवासी श्याम प्यारे सरोज के मड़हे में सुबह अचानक आग लग गई। आग के शोले देख ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। तबतक आग ने राधेश्याम सरोज के मड़हे को आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना में श्याम प्यारे की मोटरसाइकिल और साइकिल के अलावा 10 हजार रुपए, अनाज, बिस्तर आदि सामान जल गए। राधेश्याम की दो बकरियां जल कर मर गई। इनका नौ हजार रुपए समेत अनाज और बिस्तर आदि आग के हवाले चला गया। आग बुझाने का प्रयास कर रही इनकी पत्नी संतरा देवी झुलस गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने जांच पड़ताल की।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.