सुरक्षाकर्मियों ने संपादक के साथ किया बदसलूकी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर । सिद्धीकपुर में स्थित उमा नाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी द्वारा उस समय दबंगई की गयी जब संपादक जनार्दन मिश्रा वहां पहुंचे तथा किसी विभाग के बारे में जानकारी लेने का प्रयाय किया लेकिन वहां के कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी उनसे दबंगई के साथ बात किए और बात बात में ही कठोर शब्दों का उपयोग करना शुरू कर दिए और जब ऐसी स्थिति बनी तो संपादक द्वारा फोन निकालकर रिकॉर्डिंग करने का प्रयास किया गया और ऐसा देखते ही वह लोग उनका फोन छीन लिए और धक्का देते हुए गेट के बाहर कर दिए । सम्पादक ने बताया कि सुरक्षाकर्मी विक्रम सिंह बहुत ही अभद्रता पूर्वक बात किए और धमकी भी दिया। इस प्रकार की घटना को सम्पादकों ने दुर्भागयपूर्ण बताते हुए कार्यवाही की मांग किया है।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर