राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अम्बेडकर नगर राशन कार्ड धारक विवेक गौड़ एडवोकेट पुत्र हरिशंकर गौड़ मक्खपुर अहलादे मुस्लिमपुर जगदीशपुर के रहने वाले हैं। विवेक गौड़ के अनुसार विवेक गौड़ अप्रैल महीने के शुरुवात में मिलने वाले राशन के लिए कोटेदार के घर कई बार गए। कोटेदार ने जानबूझकर अंगूठा नहीं लगवाया अंगूठा न लग पाने से राशन देने से मना कर दिया ।प्राथी इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दिया और इससे कोटेदार जो की निहायत बदतमीज और दबंग किस्म का आदमी है कैलाश सिंह जो लोगो से अभद्र भाषा में व्यवहार करता है।और हर राशन कार्ड पर 1 किलो राशन कम देता है। दिनाक 24 अप्रैल को विवेक गौड़ राशन लेने गया हुआ था तभी कोटेदार ने बुलाया और बोला तुमने शिकायत किया है।इस पर वह विवेक गौड़ को भद्दी भद्दी गालियां देने लगा और जान से मार की धमकी देते हुए बोला की तुम्हारे जैसे 56 लोग शिकायत करके मेरा कुछ नही उखाड़ पाए ।जिसका विवेक गौड़ ने ऑडियो टेप कर लिया है। विवेक गौड़ ने शासन सेउक्त कोटेदार का कोटा निरस्त करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है l
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.