आम से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे से खाई में पलटी चालक सहित एक अन्य गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

नौपेड़वां(जौनपुर)। बक्शा थाना क्षेत्र के चकपटैला गांव के पास शम्भूगंज आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आ रही। कच्चे आम से भरी महेंद्रा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे से खाई में जा गिरी। पिकअप वाहन UP 67.AT 5780 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। पिकअप में बैठे आम मालिक को भी गंभीर चोट आई है। स्थानीय ग्रामीणों के मदद से एंबुलेंस बुला कर घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस घटना की छानबीन में लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह लगभग 3:30 बजे भोर में महेंद्रा पिकअप हाईवे रोड से खाई में पलट गई। पिकअप वाहन में तीन लोग बैठे हुए थे चालक सहित दो लोगों को गंभीर चोटे आई है। अन्य बैठे लोग बाल बाल बच गए। वहीं दूसरी तरफ सुबह होने पर अस्थानी गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए। हाईवे किनारे बिखरे आम स्थानीय लोगों के बच्चे आम को भरने लगे तभी आम मालीक द्वारा बच्चों को मना किया गया। तभी विषेशपुर निवासी जग्गा यादव के पुत्र शनि यादव उम्र लगभग 12 वर्ष आम को लेकर हाइवे की तरह भागने लगा तभी जौनपुर की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार इंडिका कार बच्चे को धक्का मारते हुए सुल्तानपुर के तहत भाग निकली बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे को इलाज के लिए पास के चिकित्सालय में भेजा गया।