तालाब में मिला अधेड़ का शव

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोंडा खास गांव के हर गोविंद इंटर कालेज के पास तालाब में अहमदपुर गांव के 55 वर्षीय लाल बहादुर शुक्ल का शव मिला। गांव के ही भोले सिंह सुबह तालाब में मछली मारने गए तो शव देखकर शोर मचाया। पुलिस के अनुसार लाल बहादुर शराब पीते थे। इसी से आजिज आकर पत्नी व बच्चे उनके साथ नहीं रहते थे। उन्होंने अपने हिस्से का पूरा जमीन जायदाद बेच दी थी, रहने के लिए घर भी नहीं था। सूचना पर परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं आया। पुलिस के घर जाकर समझाने पर परिजन आए। तहरीर लेकर पुलिस कार्रवाई में लग गयी है।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर