उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एमएससी (कृषि) पाठ्यक्रम के सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए सम्पन्न प्रवेश परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। अध्यक्ष प्रवेश समिति प्रो एच एस कुशवाहा व सचिव डॉ कुसुम कुमारी सिंह ने बताया कि एमएससी (कृषि) के एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, स्वायल साइंस, एग्रोनॉमी ब्रान्च में सफल अभ्यर्थियों की पृथक सूची आरक्षण नियमों का पालन करते हुए जारी की गई है। परीक्षा परिणाम की सूची एवं विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.