उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर (जफराबाद) बेटी पढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को बल देते हुए प्राथमिक विद्यालय ऊंचवाहौज की प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने समाजिक संस्था “मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी” के सहयोग से आज बाल-वाटिका ऊंचवाहौज में नवप्रवेशी बच्चियों को फैन्सी ड्रेस देकर उन्हें रेगुलर स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया। बाल-वाटिका ऊंचवाहौज की कार्यकत्री पुष्पा देवी ने इस पहल के लिए प्रधानाध्यापिका का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने बताया कि टीम में सहयोगी अध्यापक खालिद अफजाल व श्रीकांत तथा शिक्षामित्र समला देवी हमेशा विद्यालय के लिए कुछ नया करने के लिए विचार विमर्श करते रहते है उसी विमर्श के दौरान यह विचार निकल कर आया कि जो भी बाल-वाटिका की नवप्रवेशी बच्चियां है उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कुछ नया किया जाय, उसी का परिणाम यह है।बाल वाटिका नव प्रवेशी बच्चियों को फैंसी ड्रेस वितरण कार्यक्रम है। नई फैन्सी ड्रेस पाकर बाल-वाटिका कि बच्चियां प्रसन्न व प्रफुल्लित है।
You must be logged in to post a comment.