तहसीलदार की पहल से पांच साल पुराने विवाद हल।

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

 

केराकत (जौनपुर)18 जुलाई। क्षेत्र के बरैक्षावीर गांव में पांच साल पुराने जमीन विवाद को तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने समझा बुझाकर हल करा दिया। दोनों पक्षों को‌ संतुष्ट कर रूके हुए निर्माण कार्य को शुरू करा दिया।

 

बरैक्षावीर गांव में लुटावन निषाद का पड़ोसी ममता देवी से पांच साल जमीन विवाद चल रहा था, कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद मामले का निपटारा नहीं हो रहा था। लुटावन ने पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया और मामले के समाधान के‌ लिए निवेदन किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने मौके का मुआयना किया और देखा कि दोनों‌ की जमीन को नाप जोख कर दोनों‌ को‌ संतुष्ट किया। दोनों पक्ष संतुष्ट होकर एक दूसरे पर किए गये वाद विवाद को समाप्त किया। तहसीलदार द्वारा किए गये इस निर्णय का पूरे गांव ने स्वागत किया।