उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर (मड़ियाहू)विकासखंड रामपुर के ग्राम पंचायत भिवरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम संगठन के गठन हेतु बैठक बुलाई गई ,जिसमें रामपुर ब्लाक के बी.एम,एम,यू .इकाई से समर बहादुर एवं विरेंद्र कुमार ने गठन में उपस्थित महिलाओं को मिशन से संबंधित लाभ की जानकारी दी। तथा बताया गया कि महिलाएं समूह से जुड़कर सरकार द्वारा सहयोग राशि से स्वरोजगार कर अपनी आजीविका को मजबूत बनाएं। तथा नए समूह का गठन किया गया जिसका नाम प्रकाश ग्राम संगठन रखा गया उपस्थित महिलाओं ने सर्व सम्मत से समूह के अध्यक्ष पद पर उर्मिला देवी उपाध्यक्ष ,शकुंतला देवी कोषाध्यक्ष ,सोनम गुप्ता, सचिव सन्नो एवं उपसचिव सुशीला देवी को बनाया गया।
You must be logged in to post a comment.