राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश सरकार व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब अम्बेडकर नगर के द्वारा 16 जुलाई से 22 जुलाई तक चलने वाले भूजल सप्ताह 2022 के अंतर्गत विद्यालय आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा में भू जल सप्ताह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद, आनलाइन क्विज़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। भूजल सप्ताह के अवसर पर भूजल संरक्षण एवं पानी की बर्बादी रोकने के लिए छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और निबंध के जरिए लोगों को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
तथा बच्चों और शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे अपनी दिनचर्या में पानी की बर्बादी रोकेंगे। अंधाधुंध भूगर्भ जल दोहन को नियंत्रित करेंगे तथा भावी जल निधि के रूप में बारिश के पानी को संचित कर भूजल स्त्रोत्रों को बचाएंगे। विद्यालय प्रबंधक डा. लाल जी पटेल ने भूजल संरक्षण की स्थिति पर प्रकाश डाला।
यूथ आइकान प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि जल एक ऐसी आवश्यकता है जिसके बिना कोई भी जीव-जन्तु जीवित नहीं रह सकता अर्थात जल ही जीवन है, जल को हमें बर्बाद नहीं करना चाहिए।
प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा ने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम के लिए सभी का आभार ज्ञापित किया।
जिला समन्वयक निरंजन लाल ने कहा कि आने वाले भविष्य को देखते हुए हमें जल की बर्बादी को रोकना होगा तथा समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक करना होगा। प्रतियोगिता का मुख्य बिंदु “जन जन तक जल पहुँचाना है, जल संरक्षण अपनाना है”
निर्णायक मण्डल में डा. राम कुमार वर्मा, सहसमन्वयक सुशील कुमार मौर्य शामिल रहें।
पोस्टर प्रतियोगिता अन्तर्गत बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य द्वितीय स्थान देवांश तृतीय स्थान युवराज ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नन्दिता गुप्ता प्रथम बीनू द्वितीय एवं अजकिया जैनब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिक प्रतिभागी अधिक निबंध प्रतियोगिता का परिणाम नहीं आ सका। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता शास्त्री, अनिल कुमार, मानस द्विवेदी, सत्यम सिंह,छैल बिहारी वर्मा, गुरुदेव, रबूशा कुलसुम, जेबानाज, सर्वेश कुमार,आदि शिक्षकों का कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग रहा।
रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.