उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर।तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर का पुस्तकालय अब कंप्यूटरीकृत हो गया है। छात्रों को अब पुस्तक प्राप्त करने के लिए कैटलॉग रजिस्टर देखने की आवश्यकता नहीं है। अब पुस्तक का नाम बताते ही कंप्यूटर के माध्यम से शीघ्रता से पुस्तक प्राप्त किया जा सकता है। उक्त सुविधा का उद्घाटन कालेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था का पुस्तकालय उस का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। पुस्तकालय जितना अच्छा होता है, संस्था उतनी ही अच्छी होती है। डिजिटल कैटलॉग सुविधा से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में कालेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि कंप्यूटरीकृत लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा। साथ ही साथ कर्मचारियों को भी काफी सुविधा होगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज की लाइब्रेरी पहले से ही अच्छी थी और अब उसका सुंदरीकरण और कंप्यूटरीकरण कर दिया गया है जिससे यह लाइब्रेरी अब डिजिटल हो गई है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में उच्च स्तर की पाठ्य पुस्तकें रखी गई हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कंप्यूटरीकृत काउंटर की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्राचार्य एवं प्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त किया है।
You must be logged in to post a comment.