*कांग्रेसियों ने किया महंगाई के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन*

चित्रकूट: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। कुशल सिंह पटेल एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में पुलिस प्रशासन का पहरा लगा दिया और जगह-जगह पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, वह पूरी तरह से यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया है, आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। जिस तरह से खाद पदार्थों पर जीएसटी लगा दी गई, उसे आटा, दाल, चावल, दूध, दही सभी वस्तुएं महंगी हो गई। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा, नौजवान रोजगार के लिए दर-दर ठोकरें खा रहा है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं।

कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे पूरे जुलूस के दौरान सर पर सिलेंडर लेकर विरोध दर्ज कराया। जिस प्रकार से सिलेंडर के दाम बढ़े हैं वह किसी से छिपा नहीं है। आज जब पूरा विपक्ष महंगाई पर चर्चा कराने की बात करता है तो मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, आज कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ जिस तरह से पुलिस ने बर्बरता की और उनको गिरफ्तार किया गया उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र का गला घोटने का काम मोदी सरकार कर रही है। वरिष्ठ नेता हेमराज त्रिपाठी ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ चित्रकूट जनपद में जेल भरने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रवण शुक्ला, गज्जू प्रसाद, फौजी भैयालाल, फौजी सतनारायण कोल, कुलदीप मिश्र, राकेश वर्मा, यमुना शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, भगवानदीन समदरिया, विजय मणि त्रिपाठी, अनिल यादव, शारदा गौतम, अरुणेंद्र मिश्रा, शिव शंकर खंगार, कामता प्रसाद द्विवेदी, अरुणेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह, रामसूरत, धर्मेंद्र वर्मा, पंचवटी, रेखा, मंजू, रामनरेश सिंह, इंद्रजीत उपाध्याय, संतोष कुमार, नीतू देवी, गया प्रसाद, निर्मला भारती, लतीफ खान, मुरारी लाल विश्वकर्मा, रजनीश शुक्ला, धीर सिंह, पुरुषोत्तम यादव, जय सिंह पटेल, राज बहादुर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, अजय यादव, ममता, रन्नो देवी, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, वर्षा देवी, शांति देवी, कांति देवी, मंजू शुक्ला, गुड़िया देवी, अजय मौर्या आदि मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट