शौर्य, शांति और बलिदान का भी प्रतीक है तिरंगा – रामकेष निषाद

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा लहराये, इसके लिये लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व मे कर्वी नगर, मानिकपुर, राजापुर मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

कर्वी नगर और राजापुर मे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने किया। शहर के विभिन्न चैराहो मे भ्रमण के बाद नगर पालिका के पास तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि हमारे आन, मान और शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति और बलिदान का भी प्रतीक है। आइये हम सब एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प से जुड़ें और हर घर मे तिरंगा लगाये।

जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आजादी के अमृत महोत्सव में सभी भागीदारी बने और लोगों में इसी जागरूकता को पैदा करने के लिये भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न आयोजन कर रहे हैं।

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा हो, हर मन तिरंगा हो यही मां भारती के प्रति हमारी भक्ति का प्रकटीकरण है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा की राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव का प्रकटीकरण है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर, हर कार्यालय, हर प्रतिष्ठित संस्थान, हर स्कूल-कॉलेज में तिरंगा फहराएं और देश की शान बढ़ाएं।

पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा की ऐसे कार्यक्रमो से देश प्रेम की भावना जाग्रत होती हैं।

नगर पालिका कर्वी चेयर मैन ने सभी का स्वागत किया और मुह मीठा कराया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरो मिश्रा ने सभी का आभार प्रगट किया।

इस मौके पर लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, रंजना उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, तीरथ तिवारी, विकाश मिश्रा हीरो, शिवाकान्त पाडेंय, प्रेमेन्द्र सिंह, गौरव करवरिया, आलोक पांडेय, पवन बद्री, उज्जवल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, सुशील द्विवेदी, महेन्द्र कोटार्य, बृजेश पांडेय, मुन्ना करवरिया ,शक्ति सिंह, अंजू वर्मा, दिब्या त्रिपाठी, राजेश्वरी द्विवेदी, माया प्रजापति, विनीता द्विवेदी, अर्चना सिंह, प्रेमलाल वाल्मीक, सुनील पटेल, राजेश रैकवार, निर्मलेन्द्र पांडेय, दिनेश पटेल, जगदीश गौतम, रामेन्द्र गौतम, अभिषेक मिश्रा, आभेष मिश्रा, श्रवण पटेल, बाबूलाल पटेल, गणेश सिह संजय पांडेय, अभिषेक ओझा, देवकीनन्दन, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट