कांग्रेसियों ने निकाला आजादी की गौरव यात्रा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर (केराकत)।भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बढ़ती महंगाई बेरोजगारी अग्निवीर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी की गौरव यात्रा संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ होकर नारहन प्रथम द्वितीय तृतीय से होते हुए बेलवरिया मोड़ से होते हुए हौदवाँ चौरा डगरा लुत्तीपुर होते हुए संकट मोचन के समीप स्थित आजाद प्रतिमा के निकट पहुंँच कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में केराकत मंडल अध्यक्ष लालता चौधरी, जिला महासचिव डॉक्टर संतोष गिरी, डोभी ब्लाक अध्यक्ष सुभाष सिंह, मुफ्तिगंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मराज चक्रवर्ती, ओम प्रकाश उपाध्याय, खुर्शीद आलम, दीपक साहू, शोभनाथ यादव, बलिराज राम, किशोरी राम, राजा सूर्यबली,आशीष कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता केराकत मंडल अध्यक्ष लालता चौधरी और संचालन खुर्शीद आलम खान ने किया।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर