उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर (मुंगराबादशाहपुर)।नगर के मुहल्ला साहबगंज सिनेमा गली बगल स्थित लिबास गारमेंट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग मे दो लाख नगदी समेत 60 लाख का समान जलकर ख़ाक हो गया।आग के तांडव से घर की छत व दीवारें फट गई। आग की इतनी भीषण थी कि सीढ़ी पर रखा कपड़े से आग की लपेटे होते हुए दुकान सहित तीसरे मंजिल तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची सतहरिया व मड़ियाहूं फायर ब्रिगेड तथा नगरपालिका की हाइड्रोलिक व पानी टंकर व मुहल्ले के लोगो की तत्परता से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
घटना बीती गुरुवार की रात 2:30 बजे की है।नगर के गल्ला मंडी निवासी बलराम जायसवाल की लिबास गारमेंट के नाम से ब्रांडेड कपड़ो की फुटकर व थोक दुकान है।उपरी हिस्से तीन मंजिल तक पूरा सामान भरा हुआ था। रात लगभग 2:30 बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठाते देख लगभग रात के 3:00 बजे लखनऊ से काशी विश्वनाथ ट्रेन से घर जाते समय मुहल्ले के एक व्यक्ति ने देखा और दूकान मालिक व मुहल्ले वासियों को सूचना दी सूचना मिलते ही आस-पास के लोग जमा हो गए। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग उग्र हो गई। ऊपर के हिस्से के तीन तलों तक की गोदामों पर आग की भीषण लपटे से तीनों तल धूं -धूं कर जलने लगी।देखते ही देखते तीनों तल में रखा सारा समान जलकर नष्ट हो गया।मौके पर मौजूद भारी भीड़ ने आग बुझाने का हर सम्भव प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।सूचना पर पुलिस,नगरपालिका परिषद का पानी टैंकर व अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दुकान का शटर खोलने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वह आग लगने से जाम हो गया। शटर उखाड़ कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया। पीड़ित बलराम जायसवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व हुई बिक्री लगभग दो लाख नगदी सहित 50 से 60 लाख का सामान व जरूरी कागजात आग की भीषण लपटों से जलकर खाक हो गई। मौके पर थाना प्रभारी सदानंद राय ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।सुबह 6 बजे आग की लपटों पर काबू पाया जा सका।मुहल्ले के लोग आग की विभीषिका से चार घंटे तक दहशत मे रहे।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.