सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर की तरफ से निकाला गया तिरंगा यात्रा

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

 

 

जौनपुर।आजादी के 75 में अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के तरफ से हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जारी अभियान में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात कुमार यादव द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया,

यात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से नगर पंचायत रामपुर बाजार की तरफ बढ़ा, यात्रा में आशा समस्त स्टाफ ने हर घर तिरंगा वंदे मातरम जय हिंद का नारा लगाया, इस मौके पर डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर धनेश पटेल ,डॉक्टर जगदीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, संजय यादव,

शरीफ अंसारी ,बृजेश पटेल, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, विक्रम यादव ,संजय कुमार पाल एवं समस्त स्टाफ ने तिरंगा लेकर जन चेतना को गौरवान्वित किया।