उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर (मड़ियाहूं)आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में शनिवार को जे.आर.पी इंटर कॉलेज रामपुर में तिरंगा यात्रा निकाला गया, मुख्य अतिथि के रूप में आर.के .पटेल विधायक मड़ियाहूं ने यात्रा का शीर्ष नेतृत्व किया , तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से होते हुए नगर पंचायत रामपुर बाजार में भ्रमण किया विधायक आर.के पटेल ने कहा कि देशभक्त व्यक्ति को हमेशा अन्य देशवासियों से सम्मान, प्यार, समर्थन और कभी न खत्म होने वाला स्नेह मिलता है तिरंगा यात्रा में विद्यालय के बच्चों ने भारत माता की जय ,वंदे मातरम ,जय हिंद की आवाज से पूरा बाजार गूंज उठा ,तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में कालेज प्रबंधक जितेंद्र कुमार पांडेय विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लखन मौर्य वाइस प्रिंसिपल विंध्यवासिनी यादव एवं प्रवक्ता सी यल गौतम ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया ,इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद जायसवाल ,श्यामधर मिश्रा प्रधान, गुड्डू सिंह ,मंडल अध्यक्ष शरद उपाध्याय, सुभाष मिश्रा, अशोक कुमार पाल,नीरज शर्मा, एवं समस्त छात्र-छात्राएं स्टाफ मिलकर यात्रा को सफल बनाया।
You must be logged in to post a comment.