*कम्पोजिट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माईल पुर बेलदहाँ में निकाली गई तिरंगा रैली*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर।

आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कम्पोजिट उ. प्रा. वि इस्माईल पुर बेलदहाँ 13 अगस्त को वृहद तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें200 से अधिक छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए पंक्तिबद्ध हो जयघोषों द्वारा वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा प्रधानाध्यापक नाहीद सुल्ताना वा ग्राम प्रधान जगमोहन के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण से निकलकर पूरे ग्राम से होते हुए वापस स्कूल में आकर संपन्न हुई।इसमें हर घर तिरंगा लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लिये भारत माता की जय,वंदे मातरम आदि विभिन्न स्लोगन एवं नारा लगाते लोगों से 13-15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने अथवा फहराने की अपील की। बच्चों में तिरंगा रैली को लेकर भारी उत्साह एंव जोश था। इस तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में शरद श्रीवास्तव, सत्य देव, सविता, बजेमें आरा, विमल वर्मा, शत्रुघ्न सहगल प्रेमलता मौर्या, माधुरी जगरानी देवी समेत अन्य लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट-अरविंद कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टाण्डा अम्बेडकर नगर।