उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर।आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को बी.आर .पी. इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी , और विद्यार्थी शामिल हुए तिरंगा यात्रा की शुरुआत विद्यालय के मुख्य द्वार से हुई यात्रा का नेतृत्व बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया। विद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए विकास भवन होते हुए वापस लौटी ।तिरंगा यात्रा के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विधायक रमेश मिश्रा ने कहा तिरंगा हमारे देश की एकता महानता को दर्शाता है यह एक अलग तरह की अनुभूति प्रदान करता है हमारा तिरंगा अखंडता और विविधता का प्रतीक है हमारे सेनानियों ने तिरंगे में देश के भविष्य को देखा है प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साह वर्धन किया डॉक्टर विद्यानिवास मिश्र ने झंडा ऊंचा रहे हमारा विजई विश्व तिरंगा प्यारा का गान किया तिरंगा यात्रा में देश भक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा इस अवसर पर डॉ विमल श्रीवास्तव ,ऋषि श्रीवास्तव ,प्रकाश चंद्र यादव ,प्रमोद कुमार सिंह, मनोज दत्त मिश्रा, राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र यादव ,अर्पित श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए।
You must be logged in to post a comment.