उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को बरहा के हनुमान मंदिर पंचायत भवन खोही परिक्रमा मार्ग से जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कामदगिरि तिरंगा परिक्रमा यात्रा में शामिल होकर यात्रा को रवाना किया।
पंचायत भवन खोही सभागार में जिलाधिकारी ने तिरंगा परिक्रमा यात्रा में शामिल आम जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका, नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों द्वारा सभी जगह हर घर तिरंगा का वितरण किया जा चुका है यह आजादी का अमृत महोत्सव 11 से 17 अगस्त तक जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। जिसमें 13 से 15 अगस्त तक विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। जिसमें कल विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा पटेल तिराहा से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई और आज नगर पालिका पर्यटन विभाग एवं कामदगिरि स्वच्छता समिति के माध्यम से कामदगिरि तिरंगा परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो यह ’कामदगिरि परिक्रमा तिरंगा यात्रा देश के प्रति श्रद्धा को परिलक्षित करेगी। उन्होंने कहा कि तीर्थ क्षेत्र में काफी विकास कार्य शासन के साथ-साथ जन सहयोग से भी यहां पर किया गया है। यहां के विकास के लिए और कार्य योजना बनाई जा रहे हैं। जिससे परिक्रमा मार्ग और सुंदर बने और पर्यटन को बढ़ावा मिले इसके लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। यह धरती मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की तपोस्थली हैं। हम सब लोग आज यह पर्व मना रहे हैं। इसके साथ ही आज रामघाट पर साइलेंट मार्च का कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सायं काल कराया जाएगा तथा 15 अगस्त 2022 को मैराथन दौड़, गणेश बाग में पुरातत्व विभाग की तरफ से बृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ साथ पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
कामदगिरि स्वच्छता समिति एवं गायत्री शक्तिपीठ के पंडित राम नारायण त्रिपाठी ने जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों एवं आम जनमानस का इस कामदगिरि परिक्रमा तिरंगा यात्रा में स्वागत कियो तथा स्वच्छता समिति के अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया।
कामदगिरि तिरंगा परिक्रमा यात्रा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, तहसीलदार कर्वी राजेश कुमार पाठक, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी राम अचल कुरील, एसआई केके शुक्ला, जिला समन्वयक शिवा कुमार, ग्राम खोही पंचायत के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.