सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तिरंगा रैली में वीर सपूतों कि झांकियां रही आकर्षक का केंद्र

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: श्री सदगुरु सेवा संघ जानकी कुंड ने रविवार को 75 वे आजादी अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा बाइक रैली धर्म नगरी चित्रकूट में निकाली। इस बाइक रैली को सदगुरु सेवा संघ के डायरेक्टर एवं ट्रस्टी डा बीके जैन व ट्रस्टी मनोज पंड्या मुंबई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में वीर सपूतों कि झांकियां आकर्षक का केंद्र रही जो लोगो को आकर्षित कर रहीं थी। डा बीके जैन इस रैली के माध्यम से सभी चित्रकूट वासियों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील । उन्होंने बताया कि आजदी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मना रहे है। इसी को लेकर चित्रकूट श्री सदगुरु सेवा संघ ने आज बाइक तिरंगा रैली निकाल कर चित्रकूट वासियों को संदेश दे रही है कि पूरे हर्शोल्लास के साथ आजादी अमृत महोत्सव को मनाए और हर घर झंडा लगाए। आजादी पाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना बलिदान दिया। इस आजादी को हम सभी को बहुत संभाल कर रखना पड़ेगा।

श्री सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी मनोज पंड्या ने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों ने हमें दिलाई है। इस आजादी के अमृत महोत्सव को हमें बड़े हर्शोल्लास के साथ मनाना चाहिए।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट