व्यापार मंडल द्वारा शहीदों का परिवार का सम्मान करना सराहनीय है गिरीश यादव 

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

 

 

 

जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम 75वां आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत करते हुये शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोगों का सम्मान किया गया। नगर पालिका के टाउन हाल के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद परिवार को अंगवस्त्रम देते हुये माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने व्यापार मण्डल के इस कार्य की सराहना करते हुये कहा कि निःसंदेह व्यापारियों के दुख-सुख का ध्यान रखते हुये देश की सुरक्षा में बलिदान शहीद के परिवार का सम्मान करके व्यापार मण्डल ने बहुत अच्छा कार्य किया है। इससे व्यापारी वर्ग के साथ पूरे प्रदेश में एक अच्छा संदेश जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने किया। शहीद और स्वतंत्रता परिवार के सदस्यों के साथ अतिथियों का स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। स्वतंत्रता परिवार से कुंज बिहारी सिंह के पोते रजनीश सिंह, पन्ना लाल सेठ के पोते शिव कुमार वर्मा, रामेश्वर प्रसाद की पुत्रवधु विमला सिंह, राधेश्याम के परिवार से मीना रानी और हरीश चन्द्र वर्मा के परिवार से योगेन्द्र कृष्ण वर्मा के अलावा देश की रक्षा करते हुये अपने बलिदान देने वाले शहीद परिवार से शहीद आशुतोष यादव के माता शीला देवी, शहीद राजेश सिंह के पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह, शहीद जावेद खान एवं शहीद आसिफ खान के भाई अशफाक खान, शहीद जिलाजीत यादव की माता उर्मिला देवी और शहीद संजय सिंह के पिता श्याम नारायण सिंह को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक/नगर उपाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, नगर महामंत्री अनिल साहू, विकास जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में राजदेव यादव, अशोक बैंकर, श्रीकांत माहेश्वरी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, डा. वीएस उपाध्याय संदीप पाण्डेय व सृष्टि केसरवानी ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में राकेश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।