उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को पुलिस लाइन चित्रकूट में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय ने डायल 112 के दोपहिया, चार पहिया वाहनों की तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी देकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से होकर पर्यटक तिराहा पर समाप्त की गयी। यूपीटी तिराहा पहुंचने के पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मौके पर उपस्थित आमजनमानस व बच्चों तथा तिरंगा यात्रा मे प्रतिभाग करने वाले पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा कराया गया।
इस मौके पर डायल 112 प्रभारी रामजीत यादव, चैकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण कुमार सिंह, यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव, दो पहिया प्रभारी उप निरीक्षक मंगलेश्वर, प्रभार परिवहन शाखा कमल यादव आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.