पुलिस अधीक्षक ने किया मऊ थाना का आकस्मिक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा थाना मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में रजिस्टर नं 4, थाना समाधान रजिस्टर, फ्लाईशीट, रजिस्टर नं 8 एवं अन्य रजिस्टरों का अवलोकन कर अद्यावधिक करने के निर्देश दिये। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण तथा आगन्तुक रजिस्टर को चेक कर डियूटी में नियुक्त महिला आरक्षी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण कराने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई कराने के आवष्यक निर्देश दिये।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मऊ राजीव कुमार सिंह, पीआरओ वीर प्रताप सिंह चैहान आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट