उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) सिरकोनी (जौनपुर): जलालपुर के एक गांव में ब्याही 27 वर्षीय महिला मायके से लौटते समय रास्ते में पति को झांसा देकर प्रेमी संग भाग गई। युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व मड़ियाहूं में हुई थी। कहा जा रहा है कि महिला का शादी के पूर्व से ही पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी वह प्रेमी से मोबाइल फोन पर बात करती थी। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। मायके वाले भी समझाकर परेशान हो चुके थे। कुछ दिनों पूर्व रक्षाबंधन पर महिला मायके गई थी। एक सप्ताह रहने के बाद पति के साथ घर आते समय उसने मोबाइल फोन से प्रेमी को आंबेडकर तिराहा पर बुला लिया। वहीं कुछ काम बताकर पति की बाइक से उतर गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो उसका पति ढूंढने लगा। कहीं पता न चलने पर मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसने कहा कि मैं अपने प्रेमी संग हूं। अब उसी के साथ शादी कर जिंदगी गुजारूंगी।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.