उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: वामा सारथी के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर पुलिस लाइन चित्रकूट में प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह एवं निरीक्षक महिला रचना सिंह की अध्यक्षता में पुलिस परिवार के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कुमारी आराध्या सिंह पुत्री पंकज सिंह, द्वितीय स्थान अथर्व यादव पुत्र मनोज यादव, तृतीय स्थान आख्या सिंह पुत्री महिला आरक्षी सोनिका को प्राप्त हुआ। विजेता बच्चों को प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह एवं महिला निरीक्षक रचना सिंह द्वारा पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.