राजधानी लखनऊ के निगोहां में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर गुरुवार निजी शिक्षण संस्था यूनिक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने निगोहा थाने पहुंचकर सभी पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा।
इंस्टीट्यूट प्रबंधन के साथ थाने पहुंची छात्राओं ने सर्व प्रथम तो थाने की कानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके उपरांत यहां पद पदस्थ थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, सीओ सोमेंद्र विश्वास सहित सभी पदस्थ कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर पुलिस और नागरिकों के बीच के संबंध को मजबूत किया।
छात्राओं ने अपने पुलिसकर्मी भाइयों से संकल्प लिया कि वह इसी तरह से ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें। साथ ही निगोहा व क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम कर संपूर्ण क्षेत्र की रक्षा करें।
इस मौके पर संस्था संचालक प्रशान्त त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं व पुलिसकर्मी मौजूद थे।
You must be logged in to post a comment.