*कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती*

चित्रकूट: जिला कांग्रेस कार्यालय कर्वी चित्रकूट में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम स्व राजीव गांधी के चित्र पर रंजना पांडे ने पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
रंजना बराती लाल पांडेय ने कहां कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। साथ ही कम्प्यूटर पंचायती राज व्यवस्था अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उनका महत्वपूर्ण योगदान था। स्व राजीव गांधी ने भारत देश को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा काम किया है। नौजवानों को मताधिकार का अधिकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था समृद्ध करने के लिए नवोदय विद्यालयो की स्थापना मिजो शांति समझौता, दल बदल कानून, असम समझौता, दलित अत्याचार निवारण अधिनियम, इंद्रा आवास योजना आदि कई महत्वपूर्ण निर्णय उनके द्वारा लिए गए हम सभी को ऐसे महापुरुष को हम नमन करते है और आज हम सब लोग संकल्प लें की उनके बताए मार्ग में चल कर देश के प्रगति एवं कांग्रेस को मजबूत के लिए काम करे। आज जिस तरह से देश में लोकतंत्र कुचला जा रहा है, उसको बचाने के लिए हम सब एक जुट होकर लड़ाई लड़े। इस मौके पर जिला सचिव अनिल गुप्ता, जमुना शुक्ला, विजय मणि त्रिपाठी, चुनबाद प्रसाद प्रजापति, शिवगुलाम वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, पुरषोत्तम यादव आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट