*दीवार के मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत*

चित्रकूट: बारिश के कारण गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत हो गई। मानिकपुर तहसील के मऊ गुरदरी गांव के निवासी हेतलाल कोल के घर की दिवार बीती रात गिर गई। इस विशालकाय कच्ची दिवार के मलबे में दबने से हेतलाल की विवाहित पुत्री बबिता 21 पत्नी राजू निवासी ग्राम टिकरी, तहसील जवा, रीवां मप्र और पुत्र हेतराम 9 की मौत हो गई। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के जरिए गहरा दुख व्यक्त किया है।

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने कच्ची दीवार गिरने से एक गर्भवती महिला समेत बच्चे की मौत को संज्ञान में लेते हुए तत्काल उप जिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेष श्रीवास्तव तथा तहसीलदार मानिकपुर राजेष कुमार एवं थाना प्रभारी मानिकपुर गिरेन्द्र सिंह को घटना स्थल मानिकपूर तहसील अन्तर्गत मऊ गुरदरी गांव भेज कर शासन द्वारा 4 लाख आर्थिक सहायता दैवीय आपदा के अंतर्गत दी गयी। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थी को आवास स्वीकृत था। उप जिलाधिकारी मानिकपुर ने बताया कि मऊ गुरदरी तहसील मानिकपुर में बबिता पत्नी राजू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी तहसील जवा जनपद रीवा मध्य प्रदेश जो अपने ससुराल में थी तथा हेतराम पुत्र हेत लाल उम्र 9 वर्ष निवासी मऊ गुरदरी बबिता का भाई की घर की दीवार गिर कर दबने से मृत्यु हो गई। राजस्व विभाग, पुलिस, पूर्ति विभाग मौके पर तत्कालिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। घटना दैवी आपदा के अंतर्गत है, आर्थिक सहायता के लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। प्रत्येक को अतिशीघ्र 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दैवी आपदा कोष से प्रदान की जा रही है।
शव विच्छेदन गृह में मानिकपुर विधायक के भाई विकास चन्द्र द्विवेदी पिन्टू, सांसद पुत्र सुनील सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, कांग्रेस नेत्री रंजना बरातीलाल पाण्डेय, राजभूषण द्विवेदी आदि ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट