उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी गुलाब त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उनकी टीम द्वारा उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त कल्लू उर्फ कमलेश पुत्र जगनंदन निवासी ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 1 किलो 100 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी सुनील कुमार पांडेय, जलील अहमद आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.