स्काउटिंग सैल्यूट और बायां हाथ मिलाना ह्रदय से जुड़ने का नाम : सर्वेश तिवारी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।कानपुर मंडल के बेसिक शिक्षक और शिक्षिकाओं का सात दिवसीय बेसिक स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर आर्य कन्या इंटर कालेज गोविंद नगर में चल रहा है।लीडर ऑफ द कोर्स स्काउट मनीष मिश्रा,गाइड लक्ष्मी साहू,प्रशिक्षक सर्वेश तिवारी,संजय तिवारी और संतोष अरोड़ा ने तीसरे दिन स्काउट सैल्यूट,बायां हाथ मिलाना,गांठे बंधन,प्रवेश से राष्ट्रपति पुरस्कार प्रक्रिया,दिशाओं की पहचान,टेंट पिचिंग के संबंध में कानपुर मंडल के जिलों से आए हुए प्रतिभागियों को दी।प्रशिक्षकों ने स्काउटिंग में बायां हाथ मिलाने को लेकर बताया कि अशांति जाति के हब्शियों से युद्ध में जब लार्ड बेडेन पॉवेल ने जब उनको पराजित किया तो उनके सरदार प्रम्पेह ने अपना बायां हाथ आगे बढाया। बेडेन पॉवेल के हैरानी जताने पर कहा कि हम लोग बहादुर व्यक्ति का सम्मान बायां हाथ मिला कर करते है क्योंकि वो सच्चा और साहसी होता है तथा ह्रदय के करीब होता है।इसी तरह स्काउटिंग सैल्यूट में अंगूठे से अनामिका उंगली को दबाकर शेष तीन अंगुलियों से सैल्यूट करते है,जिसका मतलब बुराई को अच्छाई से दबाना तथा तीन प्रतिज्ञाओं की याद दिलाना है।इसके पूर्व आज प्रशिक्षण शिविर में योग एसोसिएशन के चेयरमैन और कानपुर स्काउट और गाइड के सामान्य प्रतिनिधि अशोक सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से परिचय प्राप्त किया।अपने संबोधन में उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे स्काउटिंग गतिविधियों को अपना शौक बनाएं तभी वे बच्चों के साथ समाज को भी अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित कर सकेंगे।शिविर में प्रधानाचार्या श्रीमती चंद्रकांता गेरा,सहायक सचिव एसएन शर्मा, डीओसी त्रिवेंद्र कुमार,काउंसलर लाल जी यादव,कौशल राय ने भी अपना सहयोग किया।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर