*हर मोर्चे पर असफल है भाजपा सरकार – निलांशू*

चित्रकूट: जिला कांग्रेस कार्यालय कर्वी चित्रकूट में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विधायक नीलांशु चतुर्वेदी की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल महारैली की तैयारी बैठक संपन्न हुई।
राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी ने सभी कांग्रेसी जनों का आवाहन किया हम सभी लोग एकजुट होकर दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करें। जिस प्रकार से देश में नौजवान रोजगार के लिए आंदोलन कर रहा है, किसान अपनी समस्याओं के लिए आंदोलन कर रहा है, व्यापारी मजदूर आम जनता महंगाई से त्रस्त है, उसके खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नई दिल्ली रामलीला मैदान में 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजित की जा रही है। सभी लोग एकजुट होकर के इस जनविरोधी सरकार के फैसले के विरोध में इस रैली में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं। सभी को एकजुटता के साथ मिलकर इस लोकतंत्र की हत्यारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करना है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अखिलेश शुक्ला कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, खाद वस्तुओं में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ इस विशाल महारैली में सब लोग एकजुटता के साथ पहुंचकर सरकार को जगाने का काम करें।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि सब लोग मिलकर के अपने नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए चित्रकूट जनपद से जुटकर इस रैली में प्रतिभाग करेंगे और आए हुए सभी कांग्रेसियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिजुगी नारायण शुक्ला, गज्जू प्रसाद फौजी, हेमराज त्रिपाठी, रमा दत्त मिश्रा, शिव गुलाम वर्मा, राकेश वर्मा, कुलदीप मिश्रा, कालीचरण राजपूत, कामता द्विवेदी, शिव शंकर खंगार, जगजाहिर पटेल, महेंद्र, विजय मणि त्रिपाठी, चुन बाद प्रसाद, प्रशांत गुप्ता, कुलदीप द्विवेदी, अरुण गुप्ता, विपिन पांडेय, केके शुक्ला, रामपाल प्रजापति, भोला नामदेव, चंद्रशेखर सिंह, मेहंदी हसन, पुरुषोत्तम यादव, अनिल यादव, हरिहर सहाय विश्वकर्मा, अजीत मिश्रा, रामू सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन यमुना प्रसाद शुक्ला ने किया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट