अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा निःशुल्क कोरोना वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया गया-

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि/लखनऊ मेंअटल सेना राष्ट्रवादी संगठन के सौजन्य से 4 सितम्बर 2022, दिन रविवार को ‘नि:शुल्क ‘वैक्सीन कैम्प’ शिव मंदिर पार्क, शेखूपुरा कालोनी, विकास नगर, लखनऊ में लगाया गया। जिसमें 310′ व्यक्तियों को नि:शुल्क वैक्सीन लगवाकर समाज सेवा का लाभ लिया गया। कोविसील्ड व कोवैक्सीन दोनों वैक्सीन की बूस्टर डोज़, प्रथम ख़ुराक, द्वितीय ख़ुराक तथा 15 साल से ऊपर के बच्चों को वैक्सीन लगाईं गयी। नि:शुल्क कैम्प की व्यवस्था का मुख्य श्रेय श्री प्रदीप कुमार तिवारी ‘दीपक’ जी को जाता है। कैम्प में अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री राजेन्द्र पान्डेय जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री राजेश मौर्या जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री संन्तोष बाजपेयी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्षद लखनऊ नगर निगम श्री राकेश मिश्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ श्री वेद प्रकाश सिंह जी, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा श्रीमती नीतू गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रीना गुप्ता जी, क्षेत्रीय लोगों में श्री राजेश अवस्थी जी, श्री चक्रधर तिवारी जी, श्री श्याम गुप्ता जी, श्री जितेंद्र सिंह जी (एडवोकेट), श्री अतुलेश सिंह (एडवोकेट), श्री लाल बहादुर सिंह जी, श्री राहुल वर्मा जी, श्रीमती मीरा मिश्रा जी, श्री अवनीश राजपूत जी आदि लोग मौजूद रहे अटल सेना राष्ट्रवादी के राजेन्द्र पाण्डेय जी व प्रदीप तिवारी जी ने कैम्प में आये स्वास्थ्य कर्मियों को आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य लखनऊ उत्तर प्रदेश भारत