चित्रकूट: तहसील मानिकपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भौंरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा की अध्यक्षता में मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पूर्ण कालिक सचिव ने पशुओं के प्रति करुणा और दया भाव रखने के लिए कहा तथा पशु क्रूरता से संबंधित कानून के बारे में बताया गया। उत्तर प्रदेश पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2014, पीसीपीएनडीटी एवं नालसा द्वारा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन योजना 2015 के बारे में बताया तथा निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में बताया कि पति-पत्नी जिनके मध्य किन्ही भी कारणों से मनभेद या मतभेद हो वह न्यायालय परिसर में संचालित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मात्र एक प्रार्थना पत्र देकर अपने दांपत्य विवाद को न्यायालय द्वारा विधि संगत तरीके से निस्तारित करा सकते हैं। प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों के नाम, पता व फोन नंबर विवाद का संक्षिप्त विवरण, फोटोग्राफ्स व पहचान पत्र देना होगा। जिसके बाद समाधान के लिए प्रार्थना पत्र अग्रिम कार्यवाही के लिए संबंधित न्यायिक पीठ को भेज दिया जाएगा। बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया। वैकल्पिक विवाद समाधान के बारे में बताया गया कि यह प्रक्रिया विवाद को शीघ्रता से और सौहार्द्र पूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए अपनाए जाने वाले सर्वोत्तम तरीकों में से एक माना गया है।
इस मौके पर ममता वर्मा, पीएलवी, समाज सेविका उर्मिला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.