*जूनियर इंजीनियर के स्थानांतरण पर धूमधाम हुई विदाई* *इंजीनियर्स साथियों ने विदाई समारोह का किया आयोजन* *इंजीनियर्स डे की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा*

चित्रकूट: सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर सूर्यप्रकाश सिंह का स्थानांतरण होने पर मंगलवार को सिंचाई विभाग के सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही इं विश्वेश्वरैया के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर इंजीनियर्स डे मनाने की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।

अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रखंड आशुतोष कुमार ने कहा कि अच्छे लोगों का मिलना और जाना दोनों दुखदायी होता है। एसपी सिंह यहां दस वर्षो तक निर्विवाद सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य किए। मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्रियों के कार्यक्रम में पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किए हैं। वे सभी लोगों से मिल कर कार्य करते थे। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सदाचारी तथा सराहनीय कार्यो के लिए सदैव याद किए जाएंगे। इस दौरान सहायक अभियंता व महासंघ के मंडल अध्यक्ष इं घनश्याम वर्मा, मंडल सचिव इं रूपेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष इं एसपी मिश्रा, मंडल उप महासचिव इं गुरुप्रसाद, इं आरपी वर्मा, इं फूल सिंह, महासंघ के जिलाध्यक्ष इं अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर साथी आशीष मौर्य,देवेंद्र शुक्ला, जयप्रकाश, राहुल सिंह, अजय कुमार, विवेक कुमार यादव, हिमांशू शुक्ला, अवधेष कुमार सहित अन्य सभी साथियों व कर्मचारियों द्वारा जेई एसपी सिंह को अंग वस्त्र, मोमेंटो व अन्य उपहार देकर श्रद्धा पूर्वक विदाई दी। इस दौरान विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए महासंघ के जनपद सचिव इं सर्वजीत कुमार ने बताया कि आगामी 15 सितंबर इंजिनियर्स डे को इं विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी इंजीनियर साथी द्वारा कैम्पस में वृक्षारोपण, रक्तदान कर गरीबों को भोजन कराया जाएगा।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट