*बच्चों से पहाड़ा सुनकर डीएम ने जाना शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर*

चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने बुधवार को विकासखंड मऊ के अंतर्गत इंग्लिश मीडियम विद्यालय छिवलहा भाग एक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिवलहा का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता को देखा। जिलाधिकारी ने इंग्लिश मीडियम विद्यालय के कक्षा 5 एवं कक्षा 1 के छात्र-छात्राओं से अंग्रेजी, गणित, हिंदी पढ़वाया तथा ब्लैक बोर्ड में लिखवाया भी जो बच्चों ने सही उत्तर दिया, इस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक से कहा कि शिक्षण कार्य अच्छा है बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के साथ-साथ इन्हें सिखाने की प्रक्रिया अपनाएं एवं हिंदी अनुवाद भी कराया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने रसोई कक्ष में पहुंचकर रसोइयों से मिड डे मील के बारे में जानकारी की कि जिसमें रसोइयों ने बताया कि आज बच्चों को तहरी और दूध दिया गया है। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से कहा कि रसोइयों का मानदेय समय से भुगतान कराएं तथा शौचालय के बाहर जो ग्राउंड है उसे ठीक करा लिया जाए तथा जिन बच्चों के ड्रेस उनके अभिभावकों द्वारा धनराशि देने के बावजूद भी नहीं खरीदा है, उनसे संपर्क करके बच्चों को ड्रेस उपलब्ध करवाएं। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से शिक्षकों की उपस्थिति तथा छात्रों की उपस्थिति की जानकारी की जिसमें प्रधानाध्यापक ने बताया कि पांच शिक्षक कार्यरत हैं तथा 250 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

इसके बाद जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिवलहा का निरीक्षण किया जिसमें प्रधानाध्यापक मधु आर्य ने बताया कि तीन शिक्षक कार्यरत है तथा 62 बच्चे पंजीकृत है, जिलाधिकारी ने अध्यापक तथा छात्र उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा कक्षा 7 एवं 6 के बच्चों से कच्छ में जाकर शिक्षक की गुणवत्ता को देखा। जिसमें बच्चों द्वारा अपने माता-पिता का सही से नाम न लिख पाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मऊ को निर्देश दिए की 15 दिन के अंदर इस विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कराएं। इस विद्यालय का 15 दिन के बाद फिर से निरीक्षण करेगंे, अगर शिक्षा के स्तर में कोई सुधार न मिला तो इन अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मऊ को निर्देश दिए कि आप भी विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट