मऊ, चित्रकूट: तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनका छितैनी में एसडीएम नवदीप शुक्ला ने गुरुवार को चैपाल लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने गांववालों को इनके समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान 30 शिकायती पत्रों में से पांच को मौके पर ही निस्तारित किया गया। किसानों ने सोलर प्लांट से संबंधित शिकायती पत्र भी दिया। इसमें किसानों का कहना था कि उनकी जमीन की कीमत 20000 रुपये प्रति एकड़ है और सोलर प्लांट महज 17000 प्रति एकड़ दे रही है। जो एग्रीमेंट हुए हैं, उनका सही समय से भुगतान भी नहीं हो रहा है। इनका आरोप था कि स्थानीय लोगों को सोलर प्लांट में काम से निकाल दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने किसानों को इस समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कई अन्य समस्याओं के भी एसडीएम ने जल्द निस्तारण की बात कही। इस मौके पर तहसीलदार शशिकांत मणि, अधिकारी प्रतिक्षा मिश्रा, ग्राम प्रधान सुनील कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.